Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : जगन्नाथपुर स्थित कन्या मंडप में गुरुवार देर शाम को भारतीय जनता पार्टी विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता जगन्नाथपुर मंडल अध्यक्ष राई भूमिज ने की. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई, गुरुचरण नायक, जवाहर लाल बानरा, सराईकेला खरसंवा जिला प्रभारी जेबी तुबिद मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mango-stolen-by-breaking-donation-box-of-bada-hanuman-temple/">जमशेदपुर
: मानगो बड़ा हनुमान मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी
को मिली मनरेगा की जिम्मेदारी, ईडी की पूछताछ में कृष्णा ने किया बड़ा खुलासा, …यहां मौत की गोद में पलती है जिंदगी, 1622 करोड़ का डैम समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
: मानगो बड़ा हनुमान मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी
भारत शक्तिशाली देश के रूप में उभरा
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि पूरे देश में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में निरंतर विकास का कार्य हो रहा है. कांग्रेस के शासनकाल में जितने कार्य अधूरे थे, वे कार्य अब पूरा होते दिखा रहें हैं. भारत आज शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है, इसलिए पड़ोसी देश भारत से दोस्ती करने को बेताब है. अब नरेंद्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाना है. जहां-जहां प्रदेश द्वारा निर्देशित कार्य को पूरा नहीं किया गया है. वहां 10 जुलाई तक हर हाल में पूरा करना है. इसे भी पढ़ें : डीसी">https://lagatar.in/dc-got-the-responsibility-of-mnrega-krishna-made-a-big-disclosure-in-eds-inquiry/">डीसीको मिली मनरेगा की जिम्मेदारी, ईडी की पूछताछ में कृष्णा ने किया बड़ा खुलासा, …यहां मौत की गोद में पलती है जिंदगी, 1622 करोड़ का डैम समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
Leave a Comment