Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : जैंतगढ़ में 15 जून को होने वाले संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को लेकर भाजपा ने की बैठक

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : भारतीय जनता पार्टी की बैठक गुरुवार को जगन्नाथपुर कन्या मंडल में मंडल अध्यक्ष राई भूमिज की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पुरी उपस्थित हुए. बैठक में भारतीय जनता पार्टी के केंद्र सरकार के नेतृत्व में चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम पर चर्चा की गई. इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पुरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन 15 जून को जैंतगढ़ बाजार स्थित मैदान में आयोजित होगी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-mla-sameer-mahanty-joined-in-hari-naam-sankirtan/">बहरागोड़ा

: हरि नाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक समीर महंती

सम्मेलन में सभी मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता होंगे शामिल

सम्मेलन में जगन्नाथपुर व मझगांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के सभी मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे. इस संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में रेलवे एवं इस्पात राज्य मंत्री राव साहब धनवे उपस्थित रहेंगे. सतीश पुरी ने कहा कि धनवे अभी तक 26 चुनाव लड़े हैं, जिसमें 25 पर उन्होंने जीत हासिल की है. उनका अनुभव सभी कार्यकर्ता को प्राप्त होगा. 2024 में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी. इस कार्यक्रम के लिए युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन झा को संयोजक तथा जिला महामंत्री गौतम महतो को सह संयोजक बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-gamharia-zonal-office-demolished-the-main-gate-and-boundary-wall-of-mangalam-city/">आदित्यपुर

: गम्हरिया अंचल कार्यालय ने मंगलम सिटी के मेन गेट व बाउंड्री वॉल को किया ध्वस्त

बैठक में ये लोग हुए शामिल

बैठक में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश सदस्य मंगल सिंह गिलुवा, चुनाव प्रबंधन समिति जिला सह संयोजक मंजीत कोड़ा, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष शंभु हाजरा, मंत्री साहु पुरती, मंडल अध्यक्ष चर्चिल केराई, पूर्व जिला अध्यक्ष विपिन पुरती, युवा अध्यक्ष हरिश तांती, गौतम महतो, सत्यनारायण रजक, रानी तिरिया, उषा हेस्सा, मंगल गोप, संजय बारिक, कार्तिक गोप, श्रवण शर्मा, पिंटु सिंह, चैतन्य गोप, कैलाश दास, चंद्रमोहन गोप, अशोक पान, अश्वनी चातर, प्रदीप रजक, रवि दास, रमेश सोलांकी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही