Search

नोवामुंडी : पीएम जन कल्याणकारी जागरूकता अभियान को लेकर भाजपा ने की बैठक

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : भारतीय मजदूर संघ गुवा कार्यालय में प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी जागरूकता अभियान के प्रदेशाध्यक्ष राहुल कुमार दुबे के निर्देश पर भाजपा की एक बैठक आयोजित हुई. इसमें विश्व हिंदू परिषद के हरकुलेश ठाकुर की अध्यक्षता में जिला कमेटी के गठन को लेकर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया गया. भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता आरके प्रधान ने विभिन्न जन कल्याणकारी योजना के संबंध में ग्रामीण क्षेत्र की जनता को जागरूक करने का आह्वान किया. पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद पाठक ने झारखंड सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की जनता के साथ किये जा रहे सौतेला व्यवहार के बारे में बताया. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-team-of-30-people-from-mazgaon-block-left-for-jajpur-for-exposure-visit/">मझगांव

: मझगांव प्रखंड से 30 लोगों की टीम एक्सपोजर विजिट के लिए जाजपुर रवाना

काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

बैठक की अध्यक्षता करते हुए हरकुलेश ठाकुर ने प्रधानमंत्री द्वारा आम जनता के लिए चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. अंत में दिनानाथ पांडे ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिया तथा आगामी 19 मार्च को चाईबासा में जिला समिति का गठन निमित्त आहूत बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया. इस बैठक में उपस्थित आमंत्रित सदस्य हरकुलेश ठाकुर, आरके प्रधान, गोविंद पाठक, गौतम पाठक, सुबीर पान, दीपक गोच्छाईत, दीनानाथ पांडे, तरुण कुमार पान, पुष्कर दास, नसीम, तपन, विनय, सूरज सहित अन्य भारी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp