Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा सारंडा मंडल ने मिठाइयां बांटी

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : ओडिशा सरकार के पूर्व मंत्री सह झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर ट्राइबल क्षेत्र के लोगों खुशी देखी जा रही है. इसी क्रम में भाजपा सारंडा मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी पप्पु गौड़ ने मंगलवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हे शुभकामनाएं व बधाई दी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-discussion-on-the-interest-of-teachers-in-the-state-level-meeting-of-jharkhand-state-primary-teacher-association/">चाईबासा

: जिले भर के अधिकांश सरकारी स्कूलों में तड़ित चालक नहीं, विद्यार्थियों के लिए स्कूल बना असुरक्षित
इसके साथ ही भारत देश में पहली बार आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी भाजपा सारंडा मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी पप्पू गौड़ ने आभार व्यक्त किया. इस दौरान पप्पू गौड़ ने लोगों के बीच खुशी जाहिर करते हुए मिठाई का वितरण किया. मौके पर मंगल सिंह गिलुआ, पप्पू गौड़, योगी गोप, छबिंदर गौड़, रामनाथ मुखी, बेनुधर बारिक, सुशील गौड़, रमेश गौड़, देवानंद बारीक, राजेंद्र पान सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही