Search

 
 
 

नोवामुंडी : भाजपा ने टाटा स्टील के मजदूरों को प्रधानमंत्री मोदी के उपलब्धियों के बारे में बताया

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में सम्पर्क से समर्थन अभियान के प्रभारी हरिचरण साण्डिल ने टाटा स्टील नोवामुंडी के मजदूरों को केंद्र के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों के बारे में मजदूरों को बताया. साण्डिल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मजदूरों के लिए श्रम मानधन योजना, आयुष्मान योजना, अटल पेंशन योजना और श्रम योगी योजनाओं से सभी मजदूरों को लाभान्वित करने का काम किया. उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में पुनः देश के प्रधानमंत्री पद पर नरेन्द्र मोदी को वोट देने की अपील मजदूरों से की ताकि भारत को शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में जाना जा सके. उन्होंने कहा कि झारखंडियों की बेरोजगारी, पलायन और भुखमरी के लिए के कांग्रेस और जेएमएम सरकार दोषी है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-fighting-between-two-parties-over-money-transaction-in-chandri-village-2-injured-including-former-chief/">चक्रधरपुर

: चंद्री गांव में पैसे की लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पूर्व मुखिया सहित 2 घायल

इस अवसर पर ये लोग हुए शामिल

इस अवसर पर राजू साण्डिल, राजेंद्र साण्डिल, मनोज कुमार पान, संदीप कुमार दास, राजू सौंवया, मानकी तिरिया, अनिल होनहागा, अतुल कुमार, मनोज कुमार रजक, आसमान केसरी, रोयराम मेलगांडी, पुरन केसरी, प्रकाश लागुरी, सनातन दिग्गी, मिथुन दास, विश्वजीत लागुरी, बिपिन अंगारिया, कैरा चाम्पिया, राम पुरती, महेंद्र पाट पिगुआ, माना केराई, पूर्ण चन्द्र सिंकु, राहुल दास, विरेन्द्र हेम्ब्रम, सोमा अंगारिया, विरेन्द्र चाम्पिया आदि सौकड़ों मजदूर उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही