Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ाजामदा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : बुधवार देर शाम को बड़ाजामदा रेलवे स्टेशन के पास नोवामुंडी के मुख्य सड़क पर भाजपा सारंडा मंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. पुतला दहन से पूर्व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन के विरुद्ध जमकर नारे लगाए. इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंभू हाजरा पासवान ने कहा कि नियोजन नीति 60/40 के विरोध में छात्रों के ऊपर 17 अप्रैल को ह बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया है. उसी के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :शुरू">https://lagatar.in/the-first-solar-eclipse-of-the-year-has-started-a-special-sight-will-be-seen-in-the-sky-after-100-years/">शुरू

हो गया साल का पहला सूर्य ग्रहण, 100 साल बाद आसमान में दिखेगा खास नजारा
पुतला दहन कार्यक्रम में युवा मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम की और से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सतीश पूरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन झा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंभू हाजरा पासवान, स्थानीय नेता मंगल सिंह गिलुवा, सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष प्रफुल्ल महाकुड, धर्मेंद्र कुमार, नंदी सिंह, दीपक निषाद सहित काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :मुंडा">https://lagatar.in/discussion-on-mundari-sahitya-sammelan-in-munda-sabha-meeting/">मुंडा

 सभा की बैठक में मुंडारी साहित्य सम्मेलन पर चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही