Search

 
 
 

नोवामुंडी : केंद्रीय रेल व इस्पात राज्य मंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : केंद्रीय रेल व इस्पात राज्यमंत्री 15 जून को जगन्नाथपुर विधानसभा के जैंतगढ़ आयेंगे. इसे लेकर जैंतगढ़ दुर्गा पंडाल के समीप जगन्नाथपुर, नोवामुंडी तथा सारंडा मंडल के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जगन्नाथपुर मंडल अध्यक्ष राई भूमिज की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्पन्न हुई. बैठक में मुख्य रुप से भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पुरी उपस्थित हुए. जिला अध्यक्ष सतीश पुरी ने कहा कि केंद्रीय रेल व राज्य इस्पात मंत्री राव साहेब दानवे अपने जीवन में अब तक 26 चुनाव लड़े है, जिनमें से 25 चुनाव में जीत हासिल की हैं. इनका मार्गदर्शन प्राप्त कर पार्टी अगले सिंहभूम लोकसभा और सिंहभूम के सभी विधानसभा चुनाव जीतेगी. कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के 5000 कार्यकर्ता शामिल होगें. केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है. इसे भी पढ़ें :पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-taunt-on-lalu-yadav-family-political-parties-work-to-loot-the-youth/">पीएम

मोदी का लालू यादव पर हमला, ‘परिवारवादी’ राजनीतिक दलों ने ‘रेट कार्ड’से सिर्फ युवाओं को लूटा

बैठक में ये लोग उपस्थित थे

बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मंजीत कोड़ा को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला अध्यक्ष मनोनित किया गया. बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष विपिन पुर्ति,भाजपा नेता मंगल सिंह गिलुवा,साहु पुर्ति,एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष शंभु हाजरा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन झा, पूर्व प्रत्याशी मझगांव भूषण पाठ पिंगुवा, पूर्व प्रत्याशी मनोज लेयांगी, कार्यक्रम सह संयोजक गौतम महतो, नोवामुंडी मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप, सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास, साहु चर्चिल केराई, अजीत सिंह, अशोक पान, शैलेश हेस्सा, शिवलाल हाईबुरु, रवि दास, धीरज सिंह, घनश्याम राठौर, मधु महतो, महावीर अग्रवाल, प्रफ्फुलो महाकुड़, हरिश तांती, परमेश्वर महतो, रवि दास, सुबीर पान, अश्वनी चातर, रवि विश्वकर्मा, धर्मेद्र झा, रीतेश करुवा सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-potkas-famous-harina-fair-will-start-from-june-15-the-fair-will-remain-on-week/">जमशेदपुर

: पोटका का प्रसिद्ध हरिणा मेला 15 जून से होगा शुरु, सप्ताह पर रहेगा मेला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही