Search

 
 
 

नोवामुंडी : बूथ मजबूती के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बूथ सशक्तीकरण की बैठक बुधवार को करंजिया गांव में हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष अर्जुन भैंसा ने किया. इसमें अतिथि के रुप में वरिष्ठ भाजपा नेता साहु पुरती, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरिश तांती, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रा प्रभा कुमारी, भाजयुमो पूर्व जिला उपाध्यक्ष मंजीत कोड़ा शामिल थे. बैठक में बूथ को मजबूत करने पर चर्चा की गई. मंजीत कोड़ा ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है. चुनाव जीतने के लिए बूथ जीतना पड़ता है. कोड़ा दम्पति के लगभग 25 साल के शासन काल से जनता त्रस्त हो चुकी है. कार्यकर्ता लोगों से संवाद बनाये, उनके सुख-दुख की साथी बने. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-gram-sabha-in-jitiya-toli-decided-to-plant-saplings-and-save-the-forest/">सिमडेगा

: जितिया टोली में ग्राम सभा, पौधा लगाने और जंगल बचाने का लिया निर्णय
अगले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक-एक कार्यकर्ता सम्पर्ण और संघर्ष से कार्यकर्ता के बीच से ही विधायक और सांसद बनेंगे. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री साहू पुरती ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी हुई है. जनता का कोई कार्य नहीं हो रहा है. बैठक में प्रखंड उपाध्यक्ष रवि दास, अर्जुन भैंसा, महामंत्री पिंटु सिंह, विधासागर गागराई, मिश्रो गागराई, सुदर्शन दास, सुशांत गोप, रितिक गोप, सोमनाथ कोड़ा, सुरेन लागुरी, अखिलेश गोप, अनिल हेस्सा, चंद्र भानु गोप, सनमति सोय, अशोक कुमार दास आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही