Search

 
 
 

नोवामुंडी : भाजपा का जगन्नाथपुर विधानसभा स्तरीय प्रबुद्ध व वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : भारतीय जनता पार्टी की ओर से जगन्नाथपुर विधानसभा स्तरीय प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रविवार को नोवामुंडी के बालीझरन पंचायत भवन में किया गया. इसकी अध्यक्षता नोवामुंडी मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप ने की. विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता मंगल सिंह गिलुवा ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ता के मार्गदर्शन, उनके सहयोग, आशीर्वाद से हम लोकसभा और विधानसभा चुनाव जीतेंगे. उन्होंने कहा कि हम महाजनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर भाजपा की केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताने का काम करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-temperature-dropped-by-1-5-degree-celsius-due-to-rain-people-got-relief-from-heat/">जमशेदपुर

: वर्षा से 1.5 डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान, गर्मी से मिली लोगों को राहत

कार्यकर्ता सम्मेलन में ये लोग हुए शामिल

सम्मेलन में भाजपा नेता मंगल सिंह गिलुवा, वरिष्ठ नेता आरके प्रधान, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष शंभु हाजरा, पूर्व जिला अध्यक्ष विपिन पूर्ति, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजीत कोड़ा, सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास, जगन्नाथपुर मंडल अध्यक्ष राय भूमिज, युवा मोर्चा जिला महामंत्री गौतम महतो, भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य पप्पु गौड़, स्थानीय मुखिया रवि सामड़, महिला मोर्चा सारंडा मंडल अध्यक्ष सपना यादव, अनुज जेराई, अशोक पान, शरत प्रधान, बंगाली प्रधान, रमेश महतो, घनश्याम राठौर, मंगल गोप, हरिचरण सांडिल, उषा हेस्सा, आशा सिंकु, दामोदर बारी, हेमंत गोप, चैतन्य गोप, मनीष पासवान, रानी करुआ आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही