Search

 
 
 

नोवामुंडी : विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 30 मई को

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : रविवार को नोवामुंडी पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार में भारतीय जनता पार्टी नोवामुंडी मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई. इस दौरान बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 30 मई को प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा. क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं जैसे कि बिजली बिल माफी, स्वास्थ्य, सड़क, विस्थापन, उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, पेयजल समस्या, अवैध गिट्टी बालू ढूलाई करने वाले माफियाओं को संरक्षण, प्रखंड और अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे विषयों पर स्थानीय प्रशासन को आईना दिखाने का काम भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-health-checkup-of-200-people-in-the-camp-of-marwari-yuva-manch/">आदित्यपुर

: मारवाड़ी युवा मंच के शिविर में 200 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

बैठक में ये लोग हुए शामिल

विशेष समीक्षा बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष विपिन पूर्ति, जिला उपाध्यक्ष साहू पूर्ति, जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा शंभू हाजरा, जगन्नाथपुर प्रखंड संगठन प्रभारी अशोक पान, जिला कोषाध्यक्ष मधुसूदन तुबिड, जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंत्री बाबूलाल माझी, जिला कार्यसमिति सदस्य संजीव राय, अजीत सिंह, मांगीलाल केराई, जिला युवा मोर्चा मंत्री रवि समद, प्रखंड महामंत्री अनिल कुमार दास, प्रखंड कोषाध्यक्ष चेतन सहित नोवामुंडी मंडल संयोजक रमेश सोलंकी, संजू लोहार आदि बैठक में शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही