Search

 
 
 

नोवामुंडी : युवा कांग्रेस की बैठक में प्रखंड कमेटी का हुआ विस्तार

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा पश्चिमी पंचायत अंतर्गत कल्याण नगर स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में नोवामुंडी युवा कांग्रेस प्रखंड कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ. इसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष सह जेटेया पंचायत के मुखिया संजीत तिरिया ने की. इस दौरन युवा कांग्रेस प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया. इसमें गुवा पश्चिमी पंचायत से मनीष वर्मा एवं अनीस तांती, गुवा पूर्वी से सानू गोच्छाईत एवं शादाब खान का सर्वसम्मति से चयन किया गया. साथ ही पंचायत कमेटी व बूथ कमेटी का गठन करने को लेकर चर्चा की गई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सह गुवा पूर्वी पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी, जगन्नाथपुर विधानसभा उपाध्यक्ष विजय कुमार दास, महासचिव प्रवीण नाग, नोवामुंडी प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह पेटेटा पंचायत मुखिया जेना पूर्ति, यूथ इंटक प्रखंड अध्यक्ष ज्वाला साहनी एवं आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-day-patanjali-integrated-disease-treatment-camp-organized-at-swarnrekha-gandhi-ghat/">जमशेदपुर

: स्वर्णरेखा गांधी घाट पर दो दिवसीय पतंजलि समेकित रोग उपचार शिविर का आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही