Search

 
 
 

नोवामुंडी : कोल्हान श्रमिक युवा संघ की प्रखंड स्तरीय कमेटी गठित

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी प्रखंड के गीतिलिपि मैदान में रविवार को कोल्हान श्रमिक युवा संघ ने बैठक की. इसमें संघ की प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया. बैठक सुशील बारजो की अध्यक्षता में हुई. कमेटी में प्रखंड अध्यक्ष अमित लागुरी, उपाध्यक्ष रोयल चातोम्बा, सचिव सनातन गोप, उपसचिव युधिष्ठिर पूर्ति, कोषाध्यक्ष कृष्णा हेस्सा तथा संरक्षक  गांव के मुंडा बेरो हेंब्रम को बनाया गया है. कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का उद्देश्य लोगों को रोजगार के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है. बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. साथ ही लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे लिया जाए उसकी जानकारी दी गई. बैठक में अध्यक्ष अमित लागुरी, उपाध्यक्ष रोयल चतोम्बा, संरक्षक बैरो हेम्ब्रम (मुंडा), संगठन सचिव सुशील बरजो, सक्रिय कार्यकर्ता सुखराम हेम्ब्रम, रोया कैराम, राज प्रासाद गुप्ता पूर्णो बारजो, जुनू हेम्ब्रम, सोनू लकड़ा, सोनू पूर्ति, किशन बानरा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-march-taken-out-in-protest-against-the-memory-and-police-of-dj-businessman-in-sonari/">जमशेदपुर

: सोनारी में डीजे व्यवसाई की स्मृति एवं पुलिस के विरोध में निकाली गई पदयात्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही