Search

नोवामुंडी : बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक ने डीएवी स्कूल के प्राचार्य संग की बैठक

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : विभिन्न समस्याओं को लेकर बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक ने गुवा डीएवी स्कूल की प्राचार्य डॉ उषा राय के साथ बैठक की. बैठक में बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक के जोनल सेक्रेटरी रमेश गोप ने कहा कि आए दिन बच्चों को होमवर्क के लिए मोबाइल पर टास्क दिया जाता है. इससे बच्चों की आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है. इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-rape-of-minor-student-accused-arrested/">बेरमो

: नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
मोबाइल पर टास्क ना देकर उनकी डायरी या कॉपी में दिया जाए. स्कूल में शिक्षकों की कमी है. शिक्षकों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि बच्चों का सिलेबस पूरी की जा सके. स्कूलों में साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए. साथ ही बच्चों के लिए एक्स्ट्रा क्लासेस शुरू की जाए. इस पर प्राचार्य डॉक्टर उषा राय ने अपनी सहमति जताते हुए कहा कि इसे जल्द ही लागू कर दी जाएगी. इस दौरान मौके पर इंटक के सदस्यों में राकेश चक्रवर्ती, श्याम पासवान,मलय पाणिग्राही, धरणीधर नायक मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp