Search

 
 
 

नोवामुंडी : बोलानी एफसी ने चिमिला एफसी को 1- 0 से पराजित कर जीती रतन प्रधान ट्रॉफी

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : केन्दुझर जिला के बड़बिल नगर में आयोजित द्वितीय चंपुआ सब डिवीजन फुटबॉल लीग टूर्नामेंट के विजेता का ताज बोलानी एफसी ने अपने नाम किया. बड़बिल फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित फुटबॉल लीग टूर्नामेंट के नौवें दिन शुक्रवार को बोलानी एफसी और चिमिला एफसी के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया. फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी व बड़बिल नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण महतो व बड़बिल ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष विकास सरावगी उपस्थित थे. शहीद रतन प्रधान की 24वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-leader-and-ward-member-inaugurated-200-kva-transformer/">चाईबासा

: भाजपा नेता व वार्ड सदस्य ने किया 200 केवीए के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

बोलानी एफसी की ओर से एक मात्र गोल दारा सिंह ने किया

फाइनल मुकाबला में बोलानी एफसी ने चिमिला एफसी को 1-0 से पराजित कर रतन प्रधान ट्रॉफी अपने नाम कर लिया. चिमिला एफसी को गोल करने के कई मोके मिले पर चिमिला एफसी इस मौके का फायदा नहीं उठा सकी. बोलानी एफसी के खिलाड़ी दारा सिंह ने मैच के 27वें मिनट में चतुराई से एकमात्र गोल दागा. पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लक्ष्मण महंतो ने विजेता टीम को ट्रॉफी व 30 हजार रुपए देकर सम्मानित किया वहीं सम्मानित अतिथि ने उप विजेता टीम को ट्रॉफी व 20 हजार रुपए पुरस्कार देकर सम्मानित किया. वहीं बेस्ट मिड फिल्डर और बेस्ट स्कोरर का पुरस्कार चिमिला के अभिराम महाकुड को, बेस्ट गोलकीपर रवि, बेस्ट डिफेंडर यूजीन बिलुंग, प्लेयर ऑफ द मैच पंकज सरदार और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार बोलानी एफसी के शिवा करुआ को प्रदान किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही