Search

 
 
 

नोवामुंडी : बीएसएल गुवा अयस्क खान ने आठ गांव में नगाड़ा व मांदर का किया वितरण

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : बीएसएल गुवा अयस्क खान ने अपने सीएसआर के तहत बुधवार को आठ गांव के ग्रामीणों के बीच नगाड़ा एवं मांदर का वितरण किया. इस दौरान गुवासाई, जोजोगुटू, बाईहातु, राजाबेडा, तितलीघाट, हिरजीहाटिंग, ठाकुरा तथा लिपुंगा गांव के मुंडा व ग्रामीण उपस्थित थे. गुवा सेल प्रबंधन के मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी ने सभी को उक्त सामग्री प्रदान की. सीजीएम विपिन कुमार गिरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सेल प्रबंधन प्रत्येक साल सीएसआर के अंतर्गत आने वाले गांव में आदिवासियों की संस्कृति को बचाने एवं हो नृत्य को बरकरार रखने के लिए नगाड़ा एवं मांदर का वितरण करती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-with-the-onset-of-summer-the-supply-of-drinking-water-in-mangos-subhash-colony-was-interrupted-for-a-week/">जमशेदपुर

: गर्मी के दस्तक देते ही मानगो के सुभाष कॉलोनी में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बाधित

प्रतिभा निखारने का हो रहा प्रयास

इसके साथ ही सेल प्रबंधन द्वारा विभिन्न गांव में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के भी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार सके. मौके पर महाप्रबंधक एसपी दास, महाप्रबंधक आरके सिन्हा, महाप्रबंधक सीबी कुमार, कबीसूर्य बेहरा, डॉक्टर टीसी आनंद, अजय कुमार, डॉ अशोक कुमार अमन, आलोक कुमार यादव, धर्मेंद्र सेठिया सहित विभिन्न गांव के ग्रामीण एवं मुंडा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही