Search

नोवामुंडी : नाबालिग से यौन शोषण का मामला दर्ज, पुलिस कर रही छानबीन

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा थाना क्षेत्र के रोवाम गांव के रहने वाले गणेश गोप ने गुरुवार को गुवा थाना में यौन शोषण की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उसने शिकायत में कहा है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी का रोवाम गांव के ही रहने वाले अनिल गोप शादी का झांसा देकर 2 साल से यौन शोषण करता रहा. दो साल बाद अनिल गोप ने दूसरी लड़की से शादी कर ली. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-fury-among-laborers-due-to-non-deposit-of-pf-amount-warning-of-agitation/">मुसाबनी

: पीएफ राशि जमा नहीं होने से मजदूरों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
नाबालिग लड़की ने पूरी आप बीती अपने पिता गणेश गोप को बताई. इसके बाद गणेश गोप ने नाबालिग बेटी के साथ हुए यौन शोषण का मामला गुवा थाना दर्ज कराया है. इस संबंध में गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने कहा कि नाबालिग लड़की के साथ हुए यौन शोषण का मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. आरोपी को तलाश की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//