Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : सीबीएसई दसवीं : जयदीप कुमार दास 93% अंक के साथ बना स्कूल टॉपर

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में इस बार 10वीं की परीक्षा में कुल 44 छात्रों ने परीक्षा दिया. इस बार परीक्षा का परिणाम 100 फीसदी रहा. स्कूल टॉपर जयदीप कुमार दास 93 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. दीपांजलि 91.8 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे स्थान पर रही जबकि गुनगुन ने 91.6 अंक लाकर तीसरे स्थान पर रही. टॉपर जयदीप को गणित में 92, साइंस में 97, संस्कृत में 99, अंग्रेजी में 88, सोशल साइंस में 87, आईटी में 84 प्राप्त हुए. वहीं दीपांजलि को अंग्रेजी में 93, संस्कृत में 99, गणित में 85, साइंस में 92, सोशल साइंस में 90, आईटी में 88 अंक प्राप्त हुए हैं. गुनगुन को अंग्रेजी में 94, गणित में 85, संस्कृत में 99, सोशल साइंस में 85, आईटी में 93 अंक प्राप्त हुए. प्राचार्य प्रशांत कुमार भुइयां ने सफल छात्राओं को शुभकामनाएं दी है.

इसे भी पढ़ेंपुलिस">https://lagatar.in/police-showed-readiness-kidnapped-girl-recovered-safely-in-3-hours-accused-arrested/">पुलिस

ने दिखाई तत्परता, 3 घंटे में अपहृत बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही