Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : शिव मंदिर में हर्षोल्लास से मनाई गई बाल गोपाल की छठी

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा योग नगर स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में बाल गोपाल की छठिहरि उत्सव हर्षोल्लास से मनाई गई. श्री कृष्ण जन्माष्टमी के छठवें दिन इस उत्सव को मनाने की परंपरा रही है. इसके तहत बुधवार को पुजारी नागेंदर पाठक ने बाल गोपाल की प्रतिमा को दुध से स्नान कराकर, नए वस्त्र पहनाकर व बाल गोपाल का शृंगार किया और पूजा अर्चना की. लोगों ने मंदिर की परिक्रमा कर `हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की` भजन को दोहराया. [caption id="attachment_398699" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/noamundi1.jpeg"

alt="" width="600" height="269" /> भगवान श्री कृष्ण के छठिहरी पर पूजा अर्चना में शामिल सीजीएम डीके गिरी सहित अन्य.[/caption] https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/noamundi-shiv-mandir.jpeg"

alt="" width="600" height="270" /> इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-leader-distributed-dry-ration-among-400-families-affected-by-flood-in-saldih-basti/">आदित्यपुर

: भाजपा नेता ने सालडीह बस्ती में बाढ़ से प्रभावित 400 परिवारों के बीच बांटा सूखा राशन

लोगों के बीच भोग का किया गया वितरण

श्री कृष्ण के जन्म के दिन आदिशक्ति ने भी जन्म लिया था, जिसके तहत दुर्गा माधव के रूप में देवी दुर्गा व कृष्ण को झूला झुलाया गया. इस दौरान स्थानीय लोगों के बीच भोग व मिष्ठान का भी वितरण किया गया. मौके पर नागेंदर पाठक, स्वामीनाथ शर्मा, सेल के सीजीएम बीके गिरी, महिला समिति अध्यक्ष स्मिता गिरी, संजय अग्रवाल, छेदी प्रसाद, सीआईएसएफ के डीसी राकेश चंदन, सुरेश कुमार, पंकज कुमार गुप्ता, दयालाल ठक्कर, डॉ. विप्लव दास, मृत्युंजय दास, सौरभ कुमार सहित काफी संख्या में भक्तगण मौजूद थे. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-unknown-girls-body-found-in-pusalota-village-raped-and-murdered/">चक्रधरपुर

: पुसालोटा गांव में मिला अज्ञात युवती का शव, दुष्कर्म कर की गई है हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही