Search

 
 
 

नोवामुंडी : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल व स्थानीय ग्रामीणों ने किया पौधरोपन

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल व गुवा अयस्क खान के सुरक्षाबलों और ग्रामीणों ने गुरुवार को पौधरोपन किया. पौधरोपन डीएवी स्कूल से योग नगर जाने वाले मार्ग के किनारे तथा योग नगर के शिव मंदिर में पौधरोपन किया. 1500 पौधरोपन किया गया. मौके पर उप कमाडेंट राकेश चन्दन ने सुरक्षा बल के जवानों को सन्देश देते हुए कहा कि पेड़-पौधे वातावरण के लिए अति आवश्यक है. सभी सुरक्षा बल के जवानों ने अपने आवास के सामने पौधरोपण किया तथा संकल्प लिया की सभी पौधे का संरक्षण करेंगे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-laguda-devgam-became-the-chairman-of-birsa-munda-saranda-development-committee/">किरीबुरू

: बिरसा मुंडा सारंडा विकास समिति के अध्यक्ष बने लागुड़ा देवगम

गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत - राकेश 

[caption id="attachment_705094" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/poudhropan-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ग्रुप फोटो में सभी.[/caption] मौके पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप कमांडेंट राकेश चंदन ने कहा कि पर्यावरण को बचाए रखना हम सभी के लिए बहुत ही जरूरी है. क्योंकि इससे शुद्ध ऑक्सीजन हम सभी को मिलता है. जिस तरह से पेड़ पौधों का दोहन हो रहा है इसे रोकना नितांत आवश्यक है. इसके लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है तभी हम पेड़ पौधों को बचा पाएंगे. सभी लोग प्रण कर ले की अपने जन्मदिन या बच्चों के जन्मदिन पर एक पौधा अपने घर के पास जरूर लगाएं. मौके पर इंस्पेक्टर जीसी पाठक, कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर एलके साहू, क्राइम इंचार्ज एसआई आर के चौधरी सहित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-action-will-be-taken-against-entrepreneurs-who-do-not-pay-holding-tax-and-do-not-take-notice/">आदित्यपुर

: होल्डिंग टैक्स नहीं देने व नोटिस नहीं लेने वाले उद्यमियों पर होगी कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही