Search

 
 
 

नोवामुंडी : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने किया पौधरोपण

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा के रानी चुंआ खदान क्षेत्र में शनिवार सुबह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने पौधरोपण किया. पौधरोपण केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप कमांडेंट राकेश चंदन के दिशा निर्देशन में किया गया. मौके पर उप कमांडेंट राकेश चंदन ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है. पेड़ पौधे हैं तभी हम सभी हैं. बिना पेड़ पौधे के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ों की सुरक्षा करने की बात कही. 800 पेड़ लगाए गए. इस दौरान इंस्पेक्टर जीसी पाठक, कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर एलके साहू, क्राइम इंचार्ज एसआई आरके चौधरी सहित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/podh-ropan-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-felicitation-ceremony-organized-at-gulmohar-high-school/">जमशेदपुर

: गुलमोहर हाई स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही