Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : तीन सेलकर्मियों को दीर्घकालीन सेवा के लिए सीजीएम बीके गिरी ने किया सम्मानित

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : सेल की गुवा खदान प्रबंधन ने सीजीएम बीके गिरी के नेतृत्व में गुवा क्लब में मंगलवार को सेल डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में खदान के तीन सेलकर्मियों को दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि सीजीएम बीके गिरी, विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक एनके झा, सीएमओ डॉ. विप्लव दास, सीएन चौधरी, महाप्रबंधक सीबी कुमार, सुमन कुमार के अलावे विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों में दुचा टोप्पो, रामा पांडे, जय सिंह नायक, अजिताभ हेंब्रम, नरेश दास ने किया. इसे भी पढ़ेंआदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-deputy-commissioner-sp-inspected-full-dress-rehearsal-at-birsa-munda-stadium/">आदित्यपुर

: बिरसा मुंडा स्टेडियम में उपायुक्त-एसपी ने फुल ड्रेस रिहर्सल का किया निरीक्षण

पच्चीस साल देवा देने वाले अधिकार व कर्मचारी हुए सम्मानित

सीजीएम बीके गिरी ने सेल में अपनी पच्चीस साल सेवा देने वाले तीन सेल अधिकारी व कर्मचारी जिसमें मेकेनिकल विभाग के एसएन तिवारी, मिथिलेश ठाकुर तथा तुलसी नाथ केसरी को स्मृति चिन्ह के साथ-साथ डीनर सेट व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. उन्होंने सभी सेलकर्मियों के बेहतर, स्वास्थ एवं सुखमय भविष्य की कामना की. मौके पर सेल के अधिकारी व दर्जनों सेलकर्मी तथा विभिन्न यूनियन के प्रतिनिधि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही