Search

 
 
 

नोवामुंडी : सीजीएम कमल भास्कर का 10 मिलियन उत्पादन का सपना नहीं होगा पूरा - रामा पांडे

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे की अध्यक्षता में शुक्रवार देर शाम को रेलवे मार्केट स्थित कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया. रामा पांडे ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि गुवा सेल खदान के नए सीजीएम कमल भास्कर का सपना है कि आने वाले सालों में गुवा सेल खदान का उत्पादन 10 मिलियन टन हो.  परंतु यह सपना उनका सपना ही रह जाएगा, वह कभी पूरा नहीं होगा. गुवा सेल खदान का मजदूर ही रीड की हड्डी है. मजदूरों के बिना यह सपना उनका धरा का धरा रह जाएगा. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-water-supply-stalled-for-four-days-in-urban-health-center-and-surrounding-areas/">आदित्यपुर

: शहरी स्वास्थ्य केंद्र व आसपास के क्षेत्रों में चार दिन से सप्लाई जलापूर्ति ठप

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ आंदोलन को होगी बाध्य - रामा

उन्होंने कहा कि ओवरबर्डन हटाना, ड्रिलिंग और ब्लास्टिंग, फ्लोट अयस्क संचालन अधिसूचना एसओ. क्रमांक 3103, 28 मई 1982 के तहत क्रशर प्लांट, स्क्रीनिंग प्लांट और कन्वेयर बेल्ट में गंदगी साफ करने का काम और वैगन लेवलिंग का काम मजदूर करेंगे. लेकिन गुवा अयस्क खदान प्रबंधन ने उपरोक्त निषिद्ध कार्यों को ठेका श्रमिकों से कराने के लिए विभिन्न ठेकेदारों को नियुक्त किया है. जो सीधे तौर पर उपरोक्त अधिसूचनाओं का उल्लंघन है. इसके अलावा, इस तरह के कई अन्य अनुबंध कार्यान्वयन के लिए तैयार हैं और कुछ पाइपलाइन में हैं. इस संबंध में सेल प्रबंधन के साथ कई बार पात्राचार करने के बावजूद निषिद्ध श्रेणी के तहत ठेकेदारों की इस तरह की संलिप्तता पर सेल प्रबंधन सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है और अधिसूचनाओं का उल्लंघन जारी रख रहा है. इसे देखते हुए सेल प्रबंधन के ऊपर कार्रवाई की जाए. अन्यथा झारखंड मजदूर संघर्ष सेल कर्मियों के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-traffic-stalled-due-to-falling-trees-on-the-road/">किरीबुरू

: सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही