Search

नोवामुंडी : कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्रि शुरू, पहले दिन हुई शैलपुत्री की पूजा

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा थाना क्षेत्र के योग नगर में कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्रि बुधवार से शुरू हो गई. नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की. इस नवरात्र पर श्रद्धालु पूरे 9 दिन तक फलाहार करेंगे. कई श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में कलश स्थापना की तो कई दुर्गा मंडप में भी कलश की स्थापना की गई है. गुवा से मनोहरपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित मां दुर्गा मंदिर में भी कलश स्थापना की गई है. नवरात्रि के पहले दिन महिलाओं ने कारो नदी के तट से कलश में जल भरकर लाए और मंदिर में कलश स्थापना की. नवमी के दिन नौ कुंवारी कन्याओं को माता दुर्गा के रूप में पूजा कर भोजन कराया जाएगा. ऐसी मान्यता है कि नवरात्र करने वाले श्रद्धालु नवमी पर नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराने माता रानी खुश होती हैं. इसे भी पढ़ेंचाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-whole-city-is-covered-with-saffron-flags-on-new-year/">चाईबासा

: हिन्दू नव वर्ष पर भगवा झंडे से पटा पूरा शहर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp