Noamundi (Sandip Kumar Prasad): सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी के 417वें शहीदी दिवस पर सिख समुदाय के लोगों ने मंगलवार को गुवा के गुरुद्वारा में चना एवं शरबत का वितरण किया. छबील में भारी संख्या में लोगों ने मीठे शरबत का आनंद लिया. सुबह 10 बजे से राहगीरों को मीठे जल एवं चना प्रसाद की सेवा प्रदान कर उनकी प्यास के साथ भूख भी मिटाई गई. सिखों के पांचवें गुरु एवं शहीदी के सरताज गुरु अर्जुन देव का शहीदी गुरु पर्व को गुवा शहर में उल्लास एवं श्रद्धा से मनाया गया. शहर में कई जगहों पर सिख संगतों द्वारा मीठे शरबत की छबीलें लगाकर अपने गुरु की शहीदी के प्रति श्रद्धा प्रकट की गई. गुरुद्वारा के ग्रंथी दिलबाग सिंह ने गुरु अर्जुन देव की शहादत की गाथा बताई. मौके पर दिलबाग सिंह, प्रेमजीत सिंह, कमलजीत सिंह, पुनीत सिंह, सुमित सिंह, मनप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, इकबाल सिंह, तरसेम सिंह, कमलजीत सिंह, जसपाल सिंह, कल विंदर सिंह सहित अन्य मौजूद थे. [caption id="attachment_645908" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/23rc_m_58_23052023_1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> लोगों के बीच चना व शरबत का वितरण करते सिख समुदाय के लोग[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-domineering-neighbor-made-illegal-construction-at-the-main-gate-complaint/">जमशेदपुर
: दबंग पड़ोसी ने मुख्य द्वार पर कर दिया अवैध निर्माण, शिकायत [wpse_comments_template]

Leave a Comment