Search

 
 
 

नोवामुंडी : विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक ने किया पुरस्कृत

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : दुर्गा पूजा के अवसर पर विवेक नगर दुर्गा पूजा पंडाल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था. जिसमें विजेता प्रतिभागियों को गुरुवार की शाम एक कार्यक्रम आयोजित कर गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरि ने पुरस्कृत किया. इस दौरान महिलाओं के लिए आयोजित मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नीलिमा दलाई, द्वितीय साबरी मुखर्जी तथा तृतीय स्थान में दीपा घोष रही. वही युवकों में बॉल पासिंग में प्रथम स्थान पर बिट्टू पाठक, द्वितीय आयन गुण रहे. बच्चों के लिए आयोजित डांस कंपटीशन में प्रथम स्थान दीक्षिता घोष, द्वितीय बृष्टि दास तथा तृतीय स्थान में अन्याशा कांजीलाल रही. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-three-months-extension-of-service-of-fo-and-registrar-of-womens-university/">चाईबासा

: वीमेंस यूनिवर्सिटी के एफओ और कुलसचिव का तीन माह का सेवा विस्तार

कई लोगों को शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/novamundi-photo-2.jpg"

alt="" width="512" height="341" /> लड़कियों के लिए मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तृप्ति साहू, द्वितीय गोलू तथा तृतीय स्थान में प्रियंका दास रही. लड़कों में बोल पासिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनार तथा द्वितीय में मोटू रहे. साथ ही इस दौरान लंबे समय से विवेक नगर दुर्गा पूजा पंडाल की पूजा करा रहे कमल बनर्जी एवं उसकी पत्नी गीता राय को शॉल ओढ़ाकर सीजीएम बीके गिरी ने सम्मानित किया. पूजा में सक्रिय भूमिका निभाने पूजा कमेटी के सबसे पुराने सदस्य रवि बनर्जी एवं उसकी पत्नी को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. इस दौरान मौके पर मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ सेल के अधिकारीगण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही