Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु वाटिका-अभिभावक पर कार्यशाला आयोजित

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : शनिवार को पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुंडी में सत्र आरंभ होने से पहले शिशु वाटिका-अभिभावक कार्यशाला संपन्न हुआ. कार्यशाला में प्रधानाचार्य सीमा पालित (गुरु मां) सह शिवशंकर लागुरी एवं दुनीत लागुरी की माताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया. शिशु वाटिका के प्रमुख नेहा यादव द्वारा कार्यशाला का वृत्तचित्र प्रस्तुत किया गया. गायत्री सुलंकी द्वारा कार्यशाला में नई शिक्षा नीति के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी गई एवं शिशु वाटिका के व्यवस्थाओं के बारे में बताया गया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-odia-community-celebrates-utkal-day-in-guwahati/">नोवामुंडी

: गुवा में ओडिया समुदाय ने मनाया उत्कल दिवस

नई शिक्षा नीति के बारे में दी गई जानकारी

विद्यालय की प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की एवं बच्चों के विकास में माताओं की भूमिका कैसी हो इस पर प्रकाश डाला. कार्यशाला में माताओं को विभिन्न प्रकार के क्रियाकलाप दमयंती पाडेया, सोनी मिश्रा एवं कल्पना यादव द्वारा कराए गए. ताकि वे भी बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहयोगी बन सकें. इन क्रियाकलापों में ठप्पा कार्य, अनाजों व सब्जियों से पेस्टिंग कार्य, पत्थरों से गिनती एवं जोड़ घटाव, टीएलएम की सहायता से अल्फाबेट इत्यादि करवाया गया. अंत में कक्षा उदय की आकांक्षा पिंगुआ द्वारा शांति मंत्र से कार्यशाला का समापन हुआ. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही