Search

नोवामुंडी : रोजो संक्रांति के तीसरे दिन बच्चों ने किया मनमोहक नृत्य

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : उड़िया समाज में तीन दिनों तक चलने वाली दूसरे सबसे बड़े पर्व रोजो संक्रांति नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के दुधबिला, बेतेरकिया गांव में गुरुवार को हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान भाजपा बूथ अध्यक्ष पप्पू गौड़ ने कहा कि उड़िया समाज के घरों में रोजो संक्रांति पर्व के तीसरे दिन मिष्ठान्न पकवान, मटन, मछली बनाया जाता है. साथ ही झूला बनाकर बच्चे से लेकर बूढ़े-जवान सभी झूला झूलते हैं. रोजो संक्रांति पर्व पर दूर दराज से मेहमान आते हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Novamundi-rojo-Jhula.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : वैशाली:">https://lagatar.in/%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be/">वैशाली:

तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में लगे मोदी-मोदी और जय श्री राम के नारे
इस अवसर पर दुधबिला गांव में बच्चों ने मनमोहक नृत्य किया. कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि गांव के समाजसेवी सोमरा चातोम्बा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा बूथ अध्यक्ष पप्पू गौड़ शामिल हुए. मौके पर बबलू गोप, प्रवीण गोप, सुभाष गोप, पंकज गोप, सोमरा चातोम्बा, प्रफुल्ल गोप सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//