Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : जान जोखिम में डाल प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने को मजबूर बच्चे

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी प्रखंड के दिरीबुरु पंचायत अंतर्गत ठाकुरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का भवन काफी जर्जर हो गया है. मौत के साए में पढ़ने को विवश है बच्चे. कभी भी स्कूल का भवन गिर सकता है. स्कूल भवन के दीवार एवं छत में दरारे आ गई है. छत के ऊपर किया गया प्लास्टर झड़ कर गिर रहा है. क्लास के अंदर बैठे बच्चों के ऊपर छत गिरने का भय हमेशा बना रहता है. स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रभाष दास ने जर्जर स्कूल भवन की मरम्मत कराने के लिए नोवामुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बांदो, दिरीबुरु पंचायत के मुखिया गंगाधर चातोम्बा, ठाकुरा गांव के मुंडा दामु चाम्पिया, नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी तथा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी इंद्रदेव कुमार से की है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kolhan-university-gets-7-teachers-from-jpsc-syndicate-meeting-possible/">जमशेदपुर

: कोल्हन विश्वविद्यालय को जेपीएससी से मिले 7 शिक्षक, सिंडिकेट की बैठक संभव

कक्षा पांच के बच्चों को दूसरे रूम में किया गया शिफ्ट

[caption id="attachment_620964" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/prathmik-vidhyaly-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> जर्जर स्कूल भवन.[/caption] इसके बावजूद भवन का मरम्मत कार्य अभी तक शुरू नहीं कराया गया. बच्चे भय के माहौल में पढ़ाई कर रहे है. ज्ञात हो कि ठाकुरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कुल 110 बच्चे पढ़ते हैं. जिसमें कक्षा एक से लेकर 5 तक की पढ़ाई होती है. इसमें सरकारी शिक्षक दो है और एक पारा टीचर है. इस संबंध में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रभाष दास से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कक्षा पांच का क्लास रूम काफी जर्जर हो गया था इसीलिए बच्चों को दूसरे क्लास रूम में शिफ्ट कर दिया गाय है. इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी इंद्रदेव कुमार से फोन पर बात कि गई तो उन्होंने कहा कि जर्जर भवन की शिकायत स्कूल के प्रधानाध्यापक के द्वारा दी गई थी. संबंधित कागजी कार्रवाई कर जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेज दी गई है. जैसे ही जिला शिक्षा पदाधिकारी से आदेश प्राप्त होता है वैसे ही जर्जर भवन को गिरा कर नये भवन का निर्माण करा दिया जाएगा. [caption id="attachment_620969" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/prathmik-vidhyaly-e4-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> प्रधानाध्यापक प्रभाष दास.[/caption] इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-grand-kalash-yatra-taken-out-for-shree-shree-lakshmi-narayan-mahayagya-and-pran-pratishtha/">चक्रधरपुर

: श्रीश्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही