Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में मौत के साए में पढ़ रहे बच्चे

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी प्रखंड के गुवा बिरसा नगर स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय का भवन कभी भी गिर सकता है. इस विद्यालय में कुल विद्यार्थियों की संख्या 39 है. इसमें कक्षा 1 से लेकर 5 तक की पढ़ाई होती है. ज्ञात हो कि वर्ष 2019 में गुवा सेल प्रबंधन द्वारा नया पीलेट प्लांट लगाने को लेकर बिरसा नगर बस्ती को पूरी तरह से खाली कराया गया, परंतु बिरसा नगर में स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय का भवन यहां से नहीं हटाया गया. अभी भी इस विद्यालय में बच्चे पढ़ रहे हैं. इस संबंध में गुवा सेल प्रबंधन द्वारा कई बार स्कूल बंद करने को कहा गया, ताकि कहीं इस भवन में कोई हादसा ना हो जाए. सेल प्रबंधन ने कहा कि बिरसा नगर में खुदाई का काम चल रहा है, जिससे वहां पर स्थित विद्यालय कभी भी गिर सकता है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagoda-harinam-sankirtan-starts-at-eighth-hour-in-chhota-sirsi/">बहरागोड़ा

: छोटा सिरसी में अष्टम पहर हरिनाम संकीर्तन शुरू
इस संबंध में शुक्रवार को नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, गुवा पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी तथा पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी ने स्कूल भवन का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा. इस संबंध में जिप सदस्य देवकी कुमारी ने कहा कि स्कूल की इस समस्या को लेकर शिक्षा विभाग चाईबासा के डीएसई अभय कुमार शील को कई बार पत्र द्वारा सूचित कराया गया है. उसके बावजूद विद्यालय को मर्ज नहीं किया गया. उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से लिखा था कि गुवा के बिरसा नगर स्थित सेल पट्टा भूमि पर स्कूल संचालित है. यहां सेल अपना एक बहुत बड़ी परियोजना आरंभ करने के लिए पहले ही बिरसा नगर बस्ती को वहां से नुईया गांव के पास पुनर्वासित करवाया है. इसके कारण यहां के छात्रों को भी विद्यालय आने जाने में कठनाई होती है. और आसपास कोई घर या बस्ती नहीं होने के कारण नए छात्रों का नामांकन नहीं हो पा रहा है. इसे भी पढ़ें : Big">https://lagatar.in/big-breaking-rahul-gandhis-parliament-membership-cancelled-lok-sabha-secretariat-issues-notification/">Big

Breaking : राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द , लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी किया
विद्यालय में पानी की समस्या से मध्याह्न भोजन नहीं बन पा रहा है. इन सब कारणों की वजह से विद्यार्थियों, शिक्षकों और रसोइयों के भविष्य पर सवाल उत्पन्न हो गया है. इन सब के भविष्य को ख्याल रखते हुए विद्यार्थियों का विलय जाटा हाटिंग स्थित प्राथमिक विद्यालय में तथा एक शिक्षिका को जाटा हाटिंग प्राथमिक विद्यालय में तथा एक शिक्षिका और 2 रसोईया को नुईया मध्य विद्यालय में प्रतिनियुक्त किया जाए. इसे भी पढ़ें : कोई">https://lagatar.in/some-bhujali-some-gupti-and-some-are-buying-swords-the-law-of-worshiping-weapons-in-ram-navami/">कोई

भुजाली, कोई गुप्ती तो कोई खरीद रहा तलवार, रामनवमी में अस्त्र-शस्त्र पूजन का विधान

शिक्षा विभाग को कई बार पत्र लिखा गया है : देवकी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Novamundi-Devki-Kumari.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

विद्यालय को मर्ज करने को लेकर कई बार पत्र लिखकर शिक्षा विभाग को दी गई है परंतु शिक्षा विभाग पूरी तरह से मौन है. कभी भी दुर्घटना घट सकती है.

देवकी कुमारी, जिला परिषद सदस्य

भवन कभी भी गिर सकता है : चांदमनी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Novamundi-Chand-Muni-Laguri.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सेल प्रबंधन द्वारा आए दिन परियोजना लगाने को लेकर खुदाई का कार्य किया जा रहा है जिससे विद्यालय का भवन कभी भी गिर सकता है.

चांदमनी लागुरी, मुखिया, पूर्वी पंचायत

बिरसानगर पूरी तरह से वीरान है : लागुरी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Novamundi-Padmini-Laguri.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

स्कूल भवन छोड़कर बिरसानगर पूरी तरह से वीरान है जिसमें बच्चों को स्कूल आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है साथ ही यहां पानी की व्यवस्था नहीं है.

पद्मिनी लागुरी, मुखिया पश्चिमी पंचायत. 

खुदाई का काम होने से भवन हिलता है : कमला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Novamundi-Kamla-Purti.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

इस विद्यालय में बच्चे मौत के साए में पढ़ रहे हैं. यहां खुदाई का काम चलने से बिल्डिंग हिलने लगती है तो बच्चों को लेकर बाहर निकल जाते हैं. इस भवन की वस्तु स्थिति की जानकारी शिक्षा विभाग को दी गई है परंतु अभी तक मर्ज नहीं किया गया.

कमला पूर्ति, सहायक अध्यापक

अब जानकारी मिली है : डीएसई

इसकी जानकारी मुझे नहीं थी, अब जानकारी मिली है तो इस पर जल्द ही संज्ञान लेकर स्कूल को मर्ज कराया जाएगा.

अभय कुमार शील, डीएसई, चाईबासा

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही