Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : भविष्य में बच्चे ही विद्यालय के रोल मॉडल होंगे - काशीनाथ तिवारी

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : शनिवार को संकुल स्तरीय शिशु, बाल, किशोर प्रबोधन वर्ग का आयोजन पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुंडी में संपन्न हुआ. जिसमें जगन्नाथपुर संकुल के छः विद्यालय सम्मिलित हुए. अतिथि परिचय सह उद्बोधन गुरु मां (सीमा पालित) ने किया. कोटगढ़ के प्रधानाचार्य धनबहादुर लामा ने प्रस्तावना प्रस्तुत किया. संकुल प्रमुख प्रधानाचार्य काशीनाथ तिवारी ने सभी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया. काशीनाथ तिवारी ने कहा कि भविष्य में ये बच्चे ही विद्यालय का रोल मॉडल बनेंगे. इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-placement-drive-organized-in-raikera-iti-200-candidates-selected/">मनोहरपुर

: रायकेरा आईटीआई में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित, 200 अभ्यर्थी चयनित

विजेता व उप विजेता को किया गया पुरस्कृत

[caption id="attachment_629230" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Novamundi-School.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि.[/caption] इस मौके पर सभी वर्ग के विजेताओं एवं उपविजेताओं को स्थानीय विद्यालय के सचिव रामस्वरूप पोद्दार, कोषाध्यक्ष मालती लागुरी, स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या गुरु मां (सीमा पालित), जगन्नाथपुर विद्यालय के प्रधानाचार्य काशीनाथ तिवारी (संकुल प्रमुख), कोटगढ़ के प्रधानाचार्य धनबहादुर लामा तथा बड़ाजामदा के प्रधानाचार्य पशुपति नाथ चौधरी ने पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया. नोवामुंडी शिशु मंदिर के सचिव रामस्वरूप पोद्दार एवं कोषाध्यक्ष मालती लागुरी ने उपस्थित छह विद्यालयों के प्रधानाचार्य सह आचार्य दीदी को सम्मानित किया तथा छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-pandit-raghunath-murmus-birth-anniversary-was-celebrated-in-the-college/">घाटशिला

: महाविद्यालय में पंडित रघुनाथ मुर्मू की मनाई गई जयंती

पशुपति नाथ चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया

[caption id="attachment_629231" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Novamundi-School-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ग्रुप फोटो में स्कूल के बच्चे व शिक्षकगण.[/caption] कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य, जगन्नाथपुर संकुल के संकुल प्रमुख, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, आचार्य दीदी ने अपना योगदान दिया. अंत में सचिव रामस्वरूप पोद्दार द्वारा आशीष वचन तथा बड़ाजामदा के प्रधानाचार्य पशुपति नाथ चौधरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया. अंजली द्वारा शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही