Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : गुवा के हिरजीहाटिंग में बाल मेला का आयोजन, बच्चों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गैर सरकारी संगठन एस्पायर एवं युपीएस हिरजीहाटिंग स्कूल गुवा प्रबंधन के द्वारा गुरुवार को बाल मेला का आयोजन किया गया. इस मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों का ध्यान विद्यालय के तरफ केंद्रित करना व शिक्षा के प्रति लगाव बढ़ाना था. इस दौरान बच्चों व उनके अभिभावकों को अंधविश्वास, डायन प्रथा, बाल विवाह, बाल मजदूरी, अशिक्षा, नशापान आदि के खिलाफ जागरूक किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों से कहा गया कि वे प्रतिदिन विकट परिस्थिति के बावजूद बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजें. स्कूल से आने के बाद भी शाम में घर पर उन्हें नियमित पढ़ने की आदत डालें. इसे भी पढ़े : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-guava-police-administered-road-safety-oath-to-school-children/">नोवामुंडी

: गुवा पुलिस ने स्कूली बच्चों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

बच्चों को पुरस्कृत कर किया गया प्रोत्साहित

[caption id="attachment_556582" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/16rc_m_38_16022023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे[/caption] मेला में बच्चों के लिए साइंस कॉर्नर, आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले आर्ट, रंगोली, चित्रांकन, बैलून फोड़, चम्मच रेस, रूमाल रेस, म्यूजिकल चेयर, ग्रुप डांस, ग्रुप सांग, स्टोरी टेलिंग, ड्रामा प्ले आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसके बाद विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया. बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को देख उनके अभिभावक काफी खुश हुये. कार्यक्रम को गुवा पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो, युपीएस हिरजीहाटिंग विद्यालय प्रबंधन समिति, बाल अधिकार सुरक्षा समिति तथा जनप्रतिनिधि के द्वारा सफल बनाया गया. मौके पर सुनीता सामंत, जानो चातर, पदमा केसरी, नीलानी टोप्पो, सुखमति पूर्ति, रजनी पिंगुवा, एस्पायर के कलस्टर सीएफ बेनुधर पान, विनीता पान, कार्तिक किसान सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही