Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : सीआईएसएफ के जवानों व महिलाओं ने किया पौधरोपण

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई गुवा अयस्क खान के सदस्यों और परिजनों ने सोमवार को फैमिली काम्प्लेक्स के संरक्षिका में 200 पौधे का पौधरोपन किया गया. मौके पर उप कमाडेंट राकेश चन्दन एवं संरक्षिका अध्यक्षा सुष्मा कुमारी ने सन्देश दिया कि पेड़-पौधे वातावरण के लिए अति आवश्यक है. सभी सदस्यों ने अपने आवास के सामने पौधरोपण किया तथा संकल्प लिया की सभी अपने-अपने पौधे का संरक्षण करेंगे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-in-purnapani-the-chief-started-the-work-of-repairing-handguns-by-taking-noc/">चाईबासा

: पुरनापानी में मुखिया ने एनओसी लेकर चापाकल ठीक कराने का काम किया शुरू

बच्चों के जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाएं - उप कमांडेंट

मौके पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप कमांडेंट राकेश चंदन ने कहा कि पर्यावरण को बचाए रखना हम सभी के लिए बहुत ही जरूरी है. क्योंकि इससे शुद्ध ऑक्सीजन हम सभी को मिलता है.बिना पर्यावरण के जीवन का सृष्टि संभव नहीं है. जिस तरह से पेड़ पौधों का दोहन हो रहा है. इसे रोकना नितांत आवश्यक है.इसके लिए गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है तभी हम पेड़ पौधों को बचा पाएंगे. और सभी लोग यह प्रण कर ले अपने जन्मदिन या बच्चों के जन्मदिन पर एक पौधा अपने घर के पास जरूर लगाएं. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-railway-and-district-administration-on-alert-regarding-maoist-arrest/">मनोहरपुर

: माओवादी बंदी को लेकर रेलवे व जिला प्रशासन अलर्ट पर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही