Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : गुवा में बढ़ी ठंड, पारा लुढ़कर कर 5 डिग्री सैल्सियस पहुंचा

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : शनिवार को गुवा का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से लुढ़क कर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. हाड़ कंपा देनेवाली ठंड के साथ शीतलहरी का भी प्रकोप दिन भर जारी रहा. जिसको देखते हुए लोगों ने वन विभाग से चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की गई है. वहीं मौसम को देखते हुए कई लोग गुवा ठाकुरा पुल पिकनिक स्पॉट में वनभोज का लुत्फ उठाते व धूप सेंकते नजर आए. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-couple-accuses-police-of-snatching-rs-2-70-lakh/">घाटशिला

: दंपती ने पुलिस पर लगाया 2.70 लाख रुपये छीनने का आरोप

लोग अपने घर में कैद

आने वाले दिनों में सारंडा क्षेत्र में और अधिक ठंड बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. बढ़ती ठंड को देखते हुए लोग अपने घरों में कैद है. धूप निकलने के बाद ही लोग घर के बाहर निकल रहे हैं. इससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है. बच्चे ठंड में सुबह उठकर स्कूल जाने को विवश है. बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से गुहार लगाई है की समय सारणी में परिवर्तन की जाए ताकि बच्चों को ठंड में स्कूल नहीं जाना पड़े. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-trains-canceled-due-to-power-block/">जमशेदपुर

: पावर ब्लॉक से दो ट्रेनों को किया गया रद्द
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही