Search

 
 
 

नोवामुंडी : जाने-माने गजल गायक भूपिंदर सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित

 
Noamundi (sandip kumar prasad) : बॉलीवुड के मशहूर गजल गायक भूपिंदर सिंह के निधन पर मंगलवार को गुआ के स्थानीय कलाकारों ने शोकसभा का आयोजन किया. इस दौरान सभी ने संगीत जगत को अपूरणीय क्षति बताते हुए भूपिंदर सिंह के गुआ आगमन की बातों की पुनरावृति कर उन्हें याद किया. स्थानीय गायक संतोष कुमार ने बताया कि लगभग 37 साल की उम्र में 1985 को स्वर्गीय भूपिंदर सिंह का आगमन गुआ फुटबॉल ग्राउंड में सेफ्टी वीक पब्लिसिटी प्रोपेगैंडा के फाइनल कार्यक्रम के दौरान हुआ था. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-pure-drinking-water-supply-started-in-the-villages-of-chotanagara-with-baihatu-water-supply-scheme/">किरीबुरु

: बाईहातु जलापूर्ति योजना से छोटानागरा के गांवों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति प्रारंभ
जहां उन्होंने "किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है" गीत गा कर हजारों लोगों की तालियां बटोरी थी. उस समय राउरकेला, झिंकपानी, चक्रधरपुर एवं गुआ के आस-पास के क्षेत्रों से लोग उनको सुनने के लिए पहुंचे थे. शोक सभा के दौरान दो मिनट का मौन धारण कर कलाकारों एवं ग्रामीण युवकों ने दिवंगत भूपिंदर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर हरजीवान कच्छप,संतोष बेहेरा, मनमोहन चौबे, भानूचंद्र दास, अरुण वर्मा, राजेश साहू, गुड्डू, गणेश नाग, पियूष, नेहाल दास, सुशांत पात्रों, धनेश तांती, चंदन साहू एवं सुजल नायक आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही