Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : कांग्रेस का गुवा में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम आयोजित

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा में कांग्रेस का यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन किया गया. युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी एवं जगन्नाथपुर विधानसभा उपाध्यक्ष विजय कुमार दास की संयुक्त अध्यक्षता में सैकड़ों युवाओं को रविवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. इस कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष सह जगन्नाथपुर विधानसभा प्रभारी एवं जगन्नाथपुर विधानसभा अध्यक्ष धीरज गागराई की गरिमामई उपस्थिति में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मंच का संचालन करते हुए विजय कुमार दास ने कहा कि युवाओं को कांग्रेस से जोड़ कर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने में उनकी ऊर्जा एवं योग्यता का उपयोग करना अति आवश्यक है. जिससे की बेरोजगारी जैसी विकट समस्या का संगठनात्मक रूप से समाधान किया जा सके. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-subhash-manch-will-organize-a-special-program-on-netajis-125th-birth-anniversary/">आदित्यपुर

: नेताजी की 125वीं जयंती पर सुभाष मंच करेगा विशेष कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुवा पूर्वी पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो, कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष उत्तम गोच्छाईत, ज्वाला साहनी, केशव पाठक, उदय सिंह, युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव प्रवीण नाग, मनीष वर्मा, शंकर दास, चन्द्र लागुरी, विजय डुंगडुंग, सुशील पुरती, बबलु चाम्पिया, माधो चाम्पिया, फारूक शेख, जीवन भेंगरा, आदेश तांती, कुणाल पान आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही