Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : बिजली का काम करने के दौरान ठेका कर्मी का हाथ व चेहरा झुलसा, अस्पताल में भर्ती

Noamundi (Sandip Kumar) : गुवा सेल में कार्यरत ठेका कर्मी मनोज दास उम्र 28 वर्ष रविवार देर शाम को गुवा सेल अस्पताल के पीछे 11000 वोल्ट की सप्लाई में दो तारों को आपस में जोड़ने का कार्य कर रहा था. इतने में एक भयानक जोरदार धमाका के साथ चिंगारी निकली. जिससे ठेका कर्मी मनोज दास का हाथ एवं चेहरा झुलस गया. तुरंत ही वहां अन्य कर्मियों की मदद से उसे गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया. ज्ञात हो कि इलेक्ट्रिक से संबंधित कार्य करने हेतु सेल प्रबंधन द्वारा सुरक्षा कीट प्रदान की जाती है. परंतु सेल प्रबंधन द्वारा किसी भी कर्मी को सुरक्षा कीट प्रदान नहीं करने से कर्मी जान हथेली पर रख काम करते हैं. इसे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ठेका कर्मी मनोज दास बाल-बाल बच गया नहीं तो उसकी मौत वहीं पर हो जाती.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-initiation-of-robbery-at-cycle-parts-shopkeepers-house-two-arrested/">गिरिडीह

: साइकिल पार्ट्स दुकानदार के घर डकैती का उद्भेदन, दो गिरफ्तार

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही