Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : गुवा सेल के ठेका मजदूरों को नहीं मिल रहा वीडीए के साथ वेतन

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : ठेका मजदूरों को अब वीडीए के साथ वेतन का भुगतान करने के आदेश के बाद भी गुवा सेल प्रबंधन ठेका मजदूरों को वीडीए के तहत भुगतान नहीं किया जा रहा है. वीडीए जोड़े जाने से पूर्व ठेका श्रमिकों को अनस्किलड मजदूर को 144 रुपए, सेमी स्किल्ड अनस्किल्ड सुपरवाइजर को 179 रुपए, स्किल्ड क्रिरिकल को 213 रुपए, हाई स्क्लिड को 248 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से वेतन दिया जा रहा था. परंतु एक अप्रैल से वीडीए के लिए पत्र जारी होने के बाद अनस्किल्ड मजदूरों को 350+144=494 रुपए, सेमी स्किल्ड अनस्किल्ड सुपरवाइजर को 437+179=616 रुपए, स्किल्ड क्रिरिकल को 523+213=736 रुपए तथा हाई स्क्लिड को 610+248=858 रुपए का भुगतान सेल प्रबंधन को किया जाना है. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-jai-bharat-satyagraha-program-of-congress-organized/">तांतनगर

: कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित

1 अप्रैल से प्रभावी मजदूरी की सूची की गई है जारी 

इसी संदर्भ में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने सेल प्रबंधन को पत्र लिखकर सूचित किया है कि सरकार ने विभिन्न प्रकार के ठेका श्रमिकों के लिए वीडीए के साथ वेतन का भुगतान करने का आदेश दिया है जो 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी है. इसलिए जल्द से जल्द गुवा अयस्क खान के ठेका श्रमिकों को भी वीडीए के साथ वेतन का भुगतान करना सुनिश्चित किया जाए. विभिन्न प्रकार के श्रेणियों के लिए 1 अप्रैल से प्रभावी वीडीए तथा न्यूनतम मजदूरी के साथ शुद्ध मजदूरी की सूची जारी किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही