Search

 
 
 

नोवामुंडी : महाअष्टमी पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा के योग नगर में मां बसंती दुर्गा की पूजा धूमधाम से की जा रही है. श्रीश्री बसंती दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है. मंगलवार को महाअष्टमी की पूजा अर्चना पंडाल में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से किया गया. इस मौके पर श्री श्री बसंती मां दुर्गा पूजा पंडाल में महिला भक्तों के महाअष्टमी पूजा करने को लेकर काफी संख्या में भीड़ उमड़ी थी. प्रतिमा के समक्ष पुजारी द्वारा महाअष्टमी की पूजा के साथ-साथ भक्तों ने पुष्पांजलि भी अर्पित की. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-conducted-flag-march-on-ram-navami/">रांची

पुलिस ने रामनवमी को लेकर किया फ्लैग मार्च
पूजा के बाद मां दुर्गा को खिचड़ी का भोग लगाया गया. उसके बाद भक्तों के बीच खिचड़ी भोग वितरण किया गया. इस मौके पर श्रीश्री बसंती दुर्गा पूजा मंदिर कमेटी की ओर से जिप सदस्य देवकी कुमारी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, राजेश नायक, विश्वजीत तांती, रंजीत गोप, दीपक बहादुर, बंटी शर्मा, मनीष वर्मा, मोहन मेहता, सुमित कुमार रावत सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही