Search

 
 
 

नोवामुंडी : सीआरपीएफ 197वीं बटालियन ने स्थापना दिवस पर किया पौधरोपण

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : मंगलवार को सारंडा के अति नक्सल प्रभावित गांव रोवाम स्थित सीआरपीएफ कैंप में जवानों ने पौधरोपण किया. यह पौधरोपण सीआरपीएफ 197वीं बटालियन के कमांडेड प्रवेश कुमार जौहरी के दिशा निर्देश पर 16वीं स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया. इस दौरान सहायक कमांडेंट सुरेंद्र बेनीवाल, निरीक्षक नसीम खान, विश्वास चतुर्वेदी, तेज बहादूर सहित समस्त जवानों ने फलदार पौधे लगाया. इनमें आम, अमरूद, कटहल, काजू, आंवला, जामुन सहित इत्यादि पौधे शामिल थे. इस मौके पर 197वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट सुरेंद्र बेनीवाल ने कहा कि बेहतर भविष्य तथा सभी के जीवन रक्षा के लिए पर्यावरण को सुरक्षित करना आवश्यक है. इसलिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगायें एवं जंगलों को संरक्षित करने का संकल्प लें. इस दौरान सभी जवानों ने जंगलों को बचाने एवं पेड़ पौधों को लगाने के लिए प्रण लिया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-saranda-farmers-engaged-in-farming-after-good-rains/">किरीबुरू

: अच्छी बारिश होने के बाद खेती कार्य में जुटे सारंडा के किसान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही