Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : सीआरपीएफ ने बच्चों को बांटी पठन-पाठन की सामग्री

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : सीआरपीएफ 197वीं बटालियन के द्वारा सारंडा के अति नक्सल प्रभावित रोवाम गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय हिंनुवा में बच्चों के बीच पठन-पाठन की सामग्री का वितरण किया गया. सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में काफी संख्या में बच्चे उपस्थित थे. पूरा कार्यक्रम कमांडेंट प्रवेश कुमार जोहरी के दिशा निर्देश पर व सहायक कमांडेंट सुरेंद्र बेनीवाल एवं समस्त जवानों की देखरेख में संपन्न हुआ. मौके पर गुवा थाना के एसआई परेश रजवार भी मौजूद थे. इस दौरान विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के बीच स्कूल बैग, लंच बॉक्स, पेन, पेंसिल, वाटर बोतल, कॉपी तथा अन्य जरूरी सामान का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-east-singhbhum-district-mining-department-collected-64-crore-revenue/">जमशेदपुर

: पूर्वी सिंहभूम जिला खनन विभाग ने किया 64 करोड़ राजस्व संग्रह

बच्चों में दिखा उत्साह का माहौल 

इसके साथ ही विद्यालय में वाटर प्यूरीफायर सिस्टम स्कूल में लगाया गया. इससे सभी बच्चे साफ व स्वक्छ पानी पि सकेंगे. मौके पर प्राथमिक विद्यालय हिंनुवा के अध्यापक व शिक्षक मौजूद थे. सीआरपीएफ के द्वारा बच्चों व उनके अभिभावकों के प्रति विश्वास बढ़ाने तथा सहयोग करने का भाव प्रकट किया गया एवं भविष्य में किसी प्रकार की जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया. सीआरपीएफ के द्वारा किए गए इस कार्य को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही