Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : सेल गुवा क्लब में रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : मंगलवार देर शाम को सेल गुवा क्लब में रविंद्र नाथ टैगोर की 162वीं जयंती मनाई गई. मुख्य अतिथि सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी एवं महिला समिति अध्यक्ष स्मिता गिरी तथा विशिष्ट अतिथि चिड़िया माइंस के सीजीएम कमल भास्कर सहित सेल के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. सभी ने रविंद्र नाथ टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण किया. मौके पर मुख्य अतिथि विपिन कुमार गिरी ने रविंद्र नाथ टैगोर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रविंद्र नाथ टैगोर का जन्म 7 मई 1861 में बंगाल के कोलकाता स्थित जोरासंको हवेली में हुआ था. रविंद्र नाथ टैगोर एक कवि के साथ-साथ संगीतकार, चित्रकार और लेखक भी थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-jeteya-police-conducted-search-operation-in-raika-village-seized-bolero-and-bike/">किरीबुरू

: जेटेया पुलिस ने राईका गांव में चलाया सर्च अभियान, बोलेरो व बाइक किया जब्त

मंच संचालन संजय बनर्जी व दीपा राय चौधरी ने किया

[caption id="attachment_632625" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/rawindr-nath-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> पुरस्कार देते हुए.[/caption] मौके पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. साथ ही महिलाओं ने भी रविंद्र नाथ टैगोर के गीतों को गाया. कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली महिलाओं एवं बच्चों को पुरस्कृत किया. मंच का संचालन संजय बनर्जी व दीपा राय चौधरी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन देवाशीष गांगुली ने किया. मौके पर गुवा सेल के सीजीएम बीके गिरी, महिला समिति अध्यक्ष स्मिता गिरी, चिड़िया सेल माइंस के सीजीएम कमल भास्कर, डॉक्टर सीके मंडल, दीपक प्रकाश, एसएन पंडा, सीबी कुमार, दयानिधि दलाई, डॉ. एस सरकार, प्रदीप कुमार, डॉ. प्रियंका रानी पात्रो, जयश्री नंदकोलियर, दीपा राय चौधरी, एसपी दास, संजय बनर्जी, सीमा शरण, सुषमा चंदन सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-110-elephants-were-driven-from-west-bengal-and-taken-to-ladhanbani-forest/">बहरागोड़ा

: पश्चिम बंगाल से 110 हाथियों को खदेड़ कर लधनबनी जंगल पहुंचाया गया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही