Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : गुवा सेल के सीजीएम बीके गिरी के ईडी बनने पर डीएवी स्कूल ने दी बधाई

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा सेल के सीजीएम विपिन कुमार गिरि के (कार्यपालक निदेशक) ईडी बनने पर मंगलवार को डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी व सम्मानित किया. कार्यक्रम की अगुआई डीएवी गुवा के वरीय शिक्षक अनंत कुमार उपाध्याय के द्वारा की गई. मौके पर मुख्य रूप से सेल के महाप्रबंधक श्रीमंत नारायण पंडा व उपमहाप्रबंधक नरेंद्र कुमार झा उपस्थित थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यपालक निदेशक विपिन कुमार गिरी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में शिक्षक बच्चों के भविष्य निर्माता हैं. शिक्षकों के अच्छे अध्यापन, मार्गदर्शन से बच्चों को राष्ट्र निर्माता के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है. स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के मार्गदर्शन में विद्यालय लगातार विकास की ओर अग्रसर है. उन्होंने शिक्षकों को एकजुट होकर कार्य करने के लिए सारगर्भित विचार रखे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nttf-rd-tata-institute-of-technology-welcomes-new-students-15-day-trial-session-for-260-students-begins/">जमशेदपुर

: एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में नए छात्रों का स्वागत, 260 छात्रों का 15 दिवसीय परीक्षण सत्र शुरू

शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जताया आभार

उल्लेखनीय है कि कार्यपालक निदेशक विपिन कुमार गिरी के अनन्य सहयोग एवं मार्गदर्शन से विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास की आधारशिला रखी गई. विद्यालय में स्थापित स्वामी दयानंद की भव्य प्रतिमा, यज्ञशाला, बच्चों की जलापूर्ति व्यवस्था, विद्यालय का रंग-रोगन एवं विद्यालय को सुसज्जित किए जाने की पहल के लिए कार्यपालक निदेशक विपिन कुमार गिरी सदैव गुवा के बच्चों के बीच एक अच्छे शिक्षा प्रेमी के रुप में याद किए जाते रहेंगे. मौके पर सभी शिक्षकों ने संयुक्त रूप से पुष्प गुच्छ देकर कार्यपालक निदेशक के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी व विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही