Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मालुका पंचायत अंतर्गत नयागांव के स्कूलसाईं टोला में एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के नयागांव के स्कूलसाई टोला में सोमवार की सुबह जब ग्रामीण काम करने निकल रहे थे, तभी सड़क किनारे खेत में एक वृद्ध व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा. ग्रामीणों ने तुरंत ही इसकी सूचना गांव के ग्रामीण मुंडा को दी. मुंडा ने सड़क किनारे खेत में शव को देख कर जगन्नाथपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी. जगन्नाथपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-plantation-done-in-kgbv-premises-on-world-environment-day/">बहरागोड़ा
: विश्व पर्यावरण दिवस पर केजीबीवी प्रांगण में हुआ पौधरोपण
: विधायक ने किया धान बीज वितरण का उद्घाटन [wpse_comments_template]
: विश्व पर्यावरण दिवस पर केजीबीवी प्रांगण में हुआ पौधरोपण
थाना प्रभारी ने छानबीन शुरू की
थाना प्रभारी राकेश रंजन सिंह ने शव की छानबीन शुरू की. ग्रामीणों के द्वारा बात फैलने पर शव की पहचान की गई. मृतक का नाम मदन तांती है. जिनकी उम्र 60 वर्ष है. मृतक मदन तांती मालुका पंचायत के कासिरा गांव का निवासी है. इस संबंध में घरवालों ने बताया की मदन तांती बीते शनिवार को बाजार जा रहे है बोल कर घर से निकला थे, इसके बाद वो वापस घर नहीं पहुंचे. जगन्नाथपुर थाना प्रभारी राकेश रंजन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वही घटना की जांच में पुलिस जुट गई है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-mla-inaugurated-paddy-seed-distribution/">बहरागोड़ा: विधायक ने किया धान बीज वितरण का उद्घाटन [wpse_comments_template]
Leave a Comment