Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : जगन्नाथ मंदिर में महास्नान पूर्णिमा भव्य रूप से मनाने का निर्णय

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुरुवार देर रात को जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी की अध्यक्षता में गुवा जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में चतुर्धा मूरत के महास्नान पूर्णिमा भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया. रविवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा एवं सुदर्शन जी को मंदिर गर्भगृह से बाहर निकालकर स्नान मंडप तक लाया जायेगा. वहां वैदिक मंत्रोच्चार से 108 कुम्भ सुगन्धित शीतल जल से चतुर्धा मूरत को महास्नान कराया जायेगा. सायंकाल में तीनों विग्रह को गजानन वेश में सुसज्जित कराया जायेगा. बैठक के दौरान मंदिर के सचिव सुभाष पृष्टि ने मंदिर परिसर में स्नान मंडप निर्माण की बात रखी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-villagers-angry-on-sending-notice-of-holding-tax-to-the-beneficiaries-of-pm-awas-yojana/">चक्रधरपुर

: पीएम आवास योजना के लाभुकों को होल्डिंग टैक्स का नोटिस भेजने पर ग्रामीण नाराज
वहीं दयानिधि दलाई ने श्रद्धालुओं से स्नान पूर्णिमा के दिन उपस्थित रहने की अपील की. इसके 15 दिन बाद ही रथयात्रा का आयोजन कराया जाएगा. इसको लेकर मंदिर व रथ का रंग रोगन कार्य जारी है. मौके पर जिप सदस्य देवकी कुमारी, चांदमनी लागुरी, पद्मिनी लागुरी, पद्मा केशरी, जितेंद्र पंडा, दयानिधि दलई, सुभाष पृष्टि, सत्यनारायण झा, विजय कुमार बेहेरा, सुखदेव प्रधान, अंजन भष्टाचार्य, रमेश चटर्जी, राम नारायण सिंह, नरेश चौबे, संतोष बेहेरा, मिलन बारिक, किरण किस्कू, सुमित रंजन महापात्र, सुब्रता मुखर्जी, हरीश बोसा, दिव्य पंडा, भानू चंद्र दास सहित आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही