Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : पश्चिमी सिंहभूम बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बने दीपक श्रीवास्तव

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : पश्चिमी सिंहभूम बॉक्सिंग एसोसिएशन में गुटबाजी हावी होती जा रही है. रविवार को सचिव एल. नागेश्वर राव की अध्यक्षता में बैठक कर चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा को अध्यक्ष घोषित किया गया था. इसके बाद झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा विरोध और बिना पर्यवेक्षक के नियुक्ति प्रक्रिया करने के कारण इसे अवैध घोषित कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-vehicle-checking-campaign-in-jaraikela-parodi-challan-of-five-vehicles/">मनोहरपुर

: जराईकेला-पारोडी में चला वाहन जांच अभियान, पांच वाहनों का कटा चालान

सोमवार को नई कमिटी का किया गया गठन

सोमवार को नोवामुंडी क्लब में आम सभा की बैठक ऑब्जर्वर राजीव कुमार वर्मा, सरायकेला-खरसावां बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव और पूर्वी सिंहभूम बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव गुरुपदो गोराई की देखरेख में सम्पन्न हुई. बैठक में सर्वसम्मति से नई कमिटी का गठन किया गया जिसमें दीपक श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया. उपाध्यक्ष मो. तबरेज हामिद, सचिव अजय कुमार नायक, कोषाध्यक्ष निशिकांत सिंह को बनाया गया. एग्जीक्यूटिव काउंसिल मेंबर में प्रभाती बेहरा, मयूरी पूर्ति और नीरज बिरुली को चुना गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही