Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : न्यू बिरसानगर प्रीफेब कॉलोनी से कल्याण नगर को जोड़ने वाली सड़क निर्माण की मांग

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : सेल गुवा प्रबंधन क्षेत्र स्थित न्यू बिरसानगर प्रीफेब कॉलोनी से कल्याण नगर तक जोड़ने वाली लगभग 1500 मीटर कच्ची सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गई है. क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ सड़क की समस्या को लेकर कई बार मरम्मत करने के लिए सेल प्रबंधन से मांग की. उसके बावजूद सड़क के नहीं बनने से लोग निराश हैं. उन्होंने सेल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सेल प्रबंधन सड़क का निर्माण नहीं कराती है तो हमलोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे. सड़क पर बारिश का पानी भर जाने से गड्ढे का पता ही नहीं चलता है जिसके कारण दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है. उक्त बातें क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ के उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पात्रा ने कही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-can-register-for-the-first-semester-of-llb-with-late-fine-from-october-11-to-17/">जमशेदपुर

: 11 से 17 अक्टूबर तक लेट फाइन के साथ एलएलबी के प्रथम सेमेस्टर का निबंधन करा सकते हैं विद्यार्थी

समस्या का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे सड़क जाम

उपाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि इस सड़क से प्राइवेट यात्री बस का आना जाना बंद हो गया है. यात्री बस बंद होने से 2 किलोमीटर दूर बाजार बस में सफर करने के लिए जाना पड़ रहा है. सेल कर्मचारियों का कहना है कि न्यू बिरसानगर कॉलोनी में कार्मिक बस स्टैंड आज तक नहीं बन पाया. जबकि सभी कॉलोनी में कर्मचारियों के लिए कार्मिक बस स्टैंड सेल द्वारा बनाया गया है. इस समस्या को लेकर क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ के उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पात्रा ने सेल मुख्य महाप्रबंधक सीजीएम विपिन कुमार गिरी से मांग की है कि बस स्टैंड का निर्माण यथाशीर्घ कराएं. इस समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों के साथ सेल कर्मचारी आगामी दिनों में सड़क जाम करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही