Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : ठाकुरा गांव में रेलवे क्रॉसिंग के पास गेट लगाने की मांग

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : दिरीबुरु पंचायत अंतर्गत ठाकुरा गांव में गुवा से बड़ाजामदा जाने वाले रेलवे क्रॉसिंग के पास गेट लगाने को लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल के प्रबंधक (डीआरएम) को ठाकुरा गांव के ग्रामीणों ने लिखा पत्र. उन्होंने पत्र लिखा है कि गुवा से बड़ाजामदा जाने के दौरान ठाकुरा गांव होते हुए रेल लाइन बिछाई गई है. गुवा और बड़ाजामदा के बीच ठाकुरा गांव क्रॉस करते हुए रेलगाड़ी बड़ाजामदा की ओर जाती है. इससे ठाकुरा गांव में रहने वाले ग्रामीणों को बड़ाजामदा या गुवा आने के दौरान रेलवे लाइन क्रॉस कर आना जाना पड़ता है. इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/bahragoda-demand-to-install-cctv-camera-in-chitreshwar-shiv-temple-premises/">बहरागोड़ा:

चित्रेश्वर शिव मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग
आए दिन ठाकुरा गांव के पालतू जानवर रेलगाड़ी की चपेट में आने के कारण कई बार जानवरों की मौत हो चुकी है. साथ ही स्कूली बच्चे भी गुवा पढ़ने आने जाने में रेलवे क्रॉस कर जाना पड़ता है. इससे ठाकुरा गांव में रहने वाले ग्रामीणों एवं उसके बच्चों को जान हथेली पर रखकर रेलवे ट्रैक पार कर आना जाना पड़ रहा है. डीआरएम को आवेदन देने वालों में ठाकुरा गांव के ग्रामीणों में बबलू चाम्पिया, दामु चाम्पिया, जयराम चाम्पिया, माधो चाम्पिया, चरण चाम्पिया, वामिया मांझी, कानुराम देवगम, शंकर सोरेन, लक्ष्मण चाम्पिया, गोपीनाथ बोदरा, जामदेव चाम्पिया, मनचुडिया सिद्धू, मंगल पूर्ति सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही