Search

 
 
 

नोवामुंडी : सूखे पत्तों से जलावन बनाने की मशीन का 28 जुलाई को उपायुक्त करेंगे उद्घाटन

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी प्रखंड के गुवा थाना अंतर्गत नुईया गांव में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन (जेएसएलपीएस) नोवामुंडी इकाई द्वारा सूखे पत्तों से जलावन बनाने के लिए ब्रिक्यूटी यूनिट संयंत्र का उद्घाटन आगामी 28 जुलाई को चाईबासा के उपायुक्त अनन्य मित्तल करेंगे. उसके बाद सूखे पत्तों से जलावन बनाने की मशीन महिला समिति को सौंप दी जाएगी ताकि महिलाएं स्वावलंबी बन सकें. इसी की तैयारी को लेकर नोवामुंडी प्रखंड से जेएसएलपीएस के जिला प्रबंधक अधिकारी भारत राठौर, लाइवलीहुड के धीरज प्रसाद, जिला प्रबंधक सामाजिक विकास के प्रकाश हेस्सा, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक वन बिहारी नायक, सामुदायिक समन्वय ममता देवी, जेंडर सीआरपी के गीता देवी, अनुराधा राव, राहुल कुमार ने शुक्रवार को स्थल का निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dirty-drain-water-is-flowing-in-knj-high-school-students-upset/">चाकुलिया

: केएनजे उच्च विद्यालय में बह रहा है नाले का गंदा पानी, विद्यार्थी परेशान

डीएमएफटी फंड से लगाया गया है उद्योग

[caption id="attachment_706536" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Novamundi-Briquette-Machine-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सूखे पत्ते से जलावन बनाने की मशीन के बारे में महिला समिति को बताते अधिकारी.[/caption] ज्ञात हो कि डीएमएफटी फंड से सरकारी जमीन पर यह उद्योग लगाया गया है. उद्योग को चलाने के लिए महिला समिति का गठन किया गया. आए दिन असामाजिक तत्वों द्वारा जंगलों में आग लगा दी जाती है, जिससे जंगल में दुर्लभ जीव जंतु के साथ-साथ पेड़ पौधे भी नष्ट हो जाते हैं. परंतु अब यह उद्योग लग जाने के बाद सारंडा के ग्रामीण सूखे पत्तों को इकट्ठा कर बोरिया में भरकर इस उद्योग के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकेंगे.इससे जंगल को जलने से बचाया जा सकेगा. यहां बने उत्पादों की बिक्री बाजार में भी की जा सकती हैं, जिससे ग्रामीणों का भरण पोषण हो सकेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही