Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : अनंत चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा बाजार स्थित राम मंदिर प्रांगण में गुरुवार को अनंत चतुर्दशी पर महिलाओं ने पूजा-अर्चना की. अनंत चतुर्दशी की पूजा अर्चना मंदिर के पुजारी गोविंद पाठक द्वारा की गई. इस दौरान महिलाएं सुबह से निर्जला उपवास रख पूजा के बाद ही प्रसाद ग्रहण किया. पूजा के अंत में भगवान श्री अनंत जी की कथा सुनाई गई. गुरुवार को अनंत चतुर्दशी के दिन पूजा करने वाले श्रद्धालु सिर्फ मीठा पकवान ही ग्रहण करेंगे. कहा जाता है कि अनंत चतुर्दशी पर अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-run-for-heart-will-be-organized-on-29th-september-on-world-heart-day/">धनबाद

: विश्व हृदय दिवस पर 29 सितंबर को होगा रन फॉर हार्ट का आयोजन
वहीं अनंत सूत्र में लगी 14 गांठें भगवान विष्णु द्वारा बनाए गए 14 लोकों का प्रतीक होती हैं. माना जाता है कि यह सूत्र हर संकट से मनुष्य की रक्षा करता है. यदि हरि अनंत हैं, तो 14 गांठ हरि द्वारा उत्पन्न 14 लोकों का प्रतीक है. भगवान विष्णु ने सृष्टि के आरंभ में 14 लोकों की रचना की थी, जिनमें सत्य, तप, जन, स्वर्ग, भुव, भू, अतल, वितल, सुतल, तलातल, महातल, रसातल और पाताल शामिल है. अपने बनाए इन लोकों की रक्षा के लिए ही उन्होंने अलग-अलग अवतार भी लिए थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही