Search

 
 
 

नोवामुंडी : भगवान जगन्नाथ को सोने के वेश में देखने उमड़ा भक्तों का सैलाब

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र एंव बहन सुभद्रा का सोना वेश का कार्यक्रम श्रद्धाभाव से मनाया गया. इस दौरान पुजारी जितेंद्र पंडा ने तरह-तरह के आभूषणों से चतुर्धा मूर्ति का दिव्य शृंगार किया. काफी संख्या में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के महा आरती में शामिल हुए. "श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी" के जयकारे से मंदिर परिसर जगन्नाथमय हो उठा. शुक्रवार को अधर पोना रस्म के बाद शनिवार को नीलाद्री बीजे कार्यक्रम कर चतुर्धा मूर्ति को मंदिर गर्भगृह स्थित रत्न सिंहासन में विराजित कराया जायगा. मौके पर जितेंद्र पंडा, सत्यनारायण झा, दयानिधि दलई, अविनाश प्रधान, सूरज करूवा, रमेश चटर्जी, दिव्य सिंह पंडा, राम नारायण सिंह, संतोष बेहेरा, अंकित चटर्जी एवं महिलाएं शमिल हुईं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-of-trl-department-will-perform-traditional-dance-at-kus-convocation/">चाईबासा

: केयू के दीक्षांत समारोह में टीआरएल विभाग के विद्यार्थी करेंगे पारंपरिक नृत्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही